शादी समारोहों से शुरू होती थी साजिश, फर्जी दुल्हन बनकर ठगने वाली महिला काबू,पढ़े

0
34

पंजाब पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला फर्जी दुल्हन बनकर अब तक तीन शादियां कर चुकी थी और हर बार ससुराल पक्ष से लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो जाती थी। उसे धुरी के जनता नगर इलाके से पकड़ा गया, जबकि गिरोह के सात अन्य सदस्य पहले ही हिरासत में हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह शादी समारोहों में जाकर कुंवारे युवकों की जानकारी जुटाता था, फिर शादी का प्रस्ताव रखकर ठगी की योजना को अंजाम देता था। वारदात के बाद आरोपी अपना ठिकाना बदल लेते और मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि उसने कितने लोगों को ठगा और गिरोह में कौन-कौन शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here