भवेश भाटिया का धमाका: मोनिका रानी, अर्जुन और सोनू ने 55 लाख का प्यार का जाल बिछाया!

0
21744

ख़बर (Daily Headline Punjab):
भवेश भाटिया ने मोनिका रानी, अर्जुन सिंह और सोनू संधू पर 55 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का गंभीर आरोप लगाया है। भवेश भाटिया का पूरा बयान Daily Headline Punjab के पास उपलब्ध है, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम का विवरण दिया है।
भवेश के अनुसार, नवंबर 2020 के अंत में उनकी मुलाकात मोनिका रानी से बहरीन के gulf रशियन क्लब में हुई। दोनों के बीच संबंध बने और भवेश ने मोनिका से डांस का काम छोड़कर शादी और सम्मानजनक जीवन जीने का आग्रह किया।
भवेश ने बताया कि मोनिका के स्पॉन्सर होने का दावा करने वाले आरीफ वहोरा ने 2,00,000 रुपए और एयर टिकट की मांग की। भवेश ने यह राशि अदा की और मोनिका 03 फरवरी 2021 को भारत लौटी।
भवेश ने आगे कहा कि मोनिका ने अमृतसर में घर बनाने की मांग की और भावनात्मक दबाव तथा शादी के वादे के भरोसे उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर मकान और पारिवारिक खर्चों की व्यवस्था की।
20 जनवरी 2022 को दोनों की शादी हुई, लेकिन भवेश को बाद में पता चला कि मोनिका पहले से शादीशुदा थी और उसने अपना पासपोर्ट बदल रखा था।
2023 में मोनिका ने भवेश के पैसे से बना मकान बेच दिया और तलाक की मांग की। इसके बाद भवेश को पता चला कि मोनिका का संबंध लवजीत सिंह के साथ था और वह सोनू संधू के संपर्क में भी थी।
भवेश ने आरोप लगाया कि मोनिका ने झूठा घरेलू हिंसा का केस दायर किया और 24 जनवरी 2024 को बहरीन भाग गई। उनकी शिकायत पर 17 सितंबर 2024 को मोनिका की गिरफ्तारी हुई, दो सप्ताह बाद चेतावनी देकर उसे रिहा किया गया। 8 मार्च 2025 को मोनिका नकद और सोना लेकर भारत आई और वापस नहीं लौट पाई।
भवेश ने बताया कि उनके वकील और पुलिस अधिकारियों द्वारा भी करीब 7 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। इसमें वकील राहुल निशचल ने 65,000 रुपए फीस और 1,60,000 रुपए कोर्ट खर्च मांगा, ASI राजिंदर कुमार के लिए 60,000 और ACP के लिए 1,00,000 रुपए की मांग की गई। वकील सुमंत टुतेजा ने 1,00,000 रुपए लिए। इस पूरे मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई और उनके हस्ताक्षर भी जाली पाए गए। मामला BOI की जांच के अधीन है।
भवेश ने कहा कि मोनिका रानी ने अपनी चाची रंजीत कौर उर्फ़ राज़े, सोनू संधू और अर्जुन सिंह के साथ मिलकर आपराधिक साजिश के तहत 55,00,000 रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की।
भवेश ने चेतावनी दी है कि मोनिका रानी मुंबई, सिलिगुड़ी, ओमान, थाईलैंड या मलेशिया भागने की योजना बना रही है और सोनू संधू और अर्जुन सिंह की मदद से नए शिकार तलाश सकती है। उन्होंने तुरंत रोकथाम और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Daily Headline Punjab के अनुसार यह मामला BOI की जांच के अधीन है और आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया है। भवेश भाटिया का पक्ष सामने आ चुका है, जबकि मोनिका का पक्ष अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही मोनिका का पक्ष सामने आएगा, पूरी जानकारी जनता तक साझा की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here