जालंधर में तथाकथित पत्रकार की करतूत बेनकाब: सामने आए आपत्तिजनक Video, कॉल गर्ल्स को निर्वस्त्र कर करवाता था मुजरा

0
198

जालंधर: दैनिक युवा सवेरा के फेसबुक पर खुद को पत्रकार बताकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले गुरदीप सिंह उर्फ मुन्ना से जुड़े मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आई जानकारी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। सूत्रों के अनुसार, गुरदीप सिंह के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह होटलों में कॉल गर्ल्स के साथ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उसके ही साथ बैठे एक साथी ने रिकॉर्ड की थीं। दावा किया जा रहा है कि ऐसी कई और वीडियो भी मौजूद हैं, जिससे उसके कथित तौर पर देह व्यापार से जुड़े लोगों के साथ संबंधों की बात सामने आ रही है।

 

टीम समेत हुआ अंडरग्राउंड, पुलिस की छापेमारी जारी

मामले के सामने आने के बाद गुरदीप सिंह और उसकी टीम अंडरग्राउंड हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, इस नेटवर्क में उसका कैमरामैन और अन्य साथी भी शामिल थे। संतोखपुरा स्थित दोआबा गैस एजेंसी के प्रबंधकों को ब्लैकमेल करने के मामले में नामजद गुरदीप की तलाश में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एएसपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेड जारी हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

फर्जी खबरों की धमकी देकर करता था वसूली

पुलिस जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2025 से गुरदीप सिंह और उसकी टीम दोआबा गैस एजेंसी के प्रबंधकों को फर्जी खबरें चलाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। शिकायतकर्ता हितेश चंद्र के अनुसार, आरोपी ने पहले कर्मचारी से हर महीने पैसे मांगे, फिर ड्राइवर को धमकाकर रकम वसूली और एक अन्य कर्मचारी पर दबाव बनाकर एजेंसी के खिलाफ वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुरदीप सिंह फगवाड़ा में लॉटरी कारोबारियों को ब्लैकमेल करते हुए पकड़ा गया था, जिसकी वीडियो भी वायरल हुई थी।

 

जांच में जुड़े नए पहलू

अब सामने आई वीडियो और कथित संबंधों ने मामले को और उलझा दिया है। पुलिस इन सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here